DSSSB TGT PGT CS Hindi PYQ: 160+ Tatsam Tadbhav Quiz & Notes (2014–2026)

📌 DSSSB सामान्य हिंदी: तत्सम एवं तद्भव शब्द (Complete Study Notes & Tricks)

DSSSB TGT/PGT Computer Science (91/20, 39/22, 804/24, 2025-26) तथा अन्य DSSSB परीक्षाओं (PRT, LDC, Patwari, DASS Grade-II) के General Hindi अनुभाग (20 अंक) में तत्सम-तद्भव से प्रतिवर्ष 2 से 3 प्रश्न अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं।

  • तत्सम शब्द (तत् + सम = उसके समान): संस्कृत भाषा के वे शब्द जो बिना किसी परिवर्तन के ज्यों-के-त्यों हिंदी में प्रयुक्त होते हैं। जैसे— अग्नि, क्षेत्र, रात्रि, कर्पूर, दुग्ध।
  • तद्भव शब्द (तत् + भव = उससे उत्पन्न): संस्कृत के वे शब्द जो पालि, प्राकृत, अपभ्रंश से गुजरते हुए रूप बदलकर हिंदी में आए हैं। जैसे— आग, खेत, रात, कपूर, दूध।

⚡ तत्सम-तद्भव पहचानने की 8 रामबाण ट्रिक्स (Golden Rules)

नियम तत्सम (Sanskrit) पहचान तद्भव (Hindi) परिवर्तन महत्वपूर्ण उदाहरण
ट्रिक 1 संयुक्त व्यंजन 'क्ष' का प्रयोग 'ख' या 'छ' में बदलता है क्षीर → खीर, क्षेत्र → खेत, अक्षर → आखर
ट्रिक 2 'व' वर्ण का प्रयोग 'ब' में बदल जाता है वणिक → बनिया, वर्षा → बरसात, वधु → बहू
ट्रिक 3 तालव्य 'श' या मूर्धन्य 'ष' दन्त्य 'स' हो जाता है श्यामल → साँवला, श्वसुर → ससुर, कृषक → किसान
ट्रिक 4 'ऋ' की मात्रा या रेफ 'र्' सामान्य स्वर या 'र' में बदलता है घृत → घी, मृतिका → मिट्टी, कर्पूर → कपूर
ट्रिक 5 अनुस्वार (ं) का प्रयोग चन्द्रबिन्दु (ँ) में बदलता है दन्त → दाँत, ग्राम → गाँव, अक्षि → आँख
ट्रिक 6 'श्र' वर्ण का प्रयोग 'स' में बदलता है श्रावण → सावन, अश्रु → आँसू, शृंगार → सिंगार
ट्रिक 7 'ण' वर्ण का प्रयोग 'न' में बदल जाता है कण → कन, फण → फन, गुण → गुन
ट्रिक 8 'त्र' या 'ज्ञ' का प्रयोग 'त' या 'ज' में बदलता है रात्रि → रात, पत्र → पत्ता, अज्ञान → अजान
📊 स्कोर: 0 / 0
Section: Set 1 (Q.1 - Q.20)
💚

Enjoyed this post?

Help us create more content by sharing it with a friend!

Share on WhatsApp

Post a Comment

Please do note create link post in comment section

Previous Post Next Post