तत्सम एवं तद्भव शब्द: पहचान के अचूक नियम (Quick Tricks)
तत्सम शब्द (तत + सम): संस्कृत भाषा के वे शब्द जो बिना किसी परिवर्तन के हिंदी में ज्यों के त्यों प्रयुक्त होते हैं।
तद्भव शब्द (तत + भव): वे शब्द जो संस्कृत से प्राकृत व अपभ्रंश होते हुए समय के साथ रूपांतरित होकर हिंदी में आए हैं।
1. 'क्ष' → 'ख' या 'छ' नियम
तत्सम का संयुक्त वर्ण 'क्ष' तद्भव में 'ख' या 'छ' बन जाता है।
(उदा: अक्षि → आँख, क्षेत्र → खेत, क्षीर → खीर, मक्षिका → मक्खी)।
(उदा: अक्षि → आँख, क्षेत्र → खेत, क्षीर → खीर, मक्षिका → मक्खी)।
2. 'व' → 'ब' नियम
तत्सम का 'व' तद्भव में प्रायः 'ब' में परिवर्तित हो जाता है।
(उदा: वानर → बंदर, विवाह → ब्याह, वधू → बहू, वरयात्रा → बारात)।
(उदा: वानर → बंदर, विवाह → ब्याह, वधू → बहू, वरयात्रा → बारात)।
3. 'श' / 'ष' → 'स' नियम
तत्सम के तालव्य 'श' तथा मूर्धन्य 'ष' तद्भव में प्रायः दन्त्य 'स' बनते हैं।
(उदा: श्यामल → साँवला, शुष्क → सूखा, श्वशुर → ससुर)।
(उदा: श्यामल → साँवला, शुष्क → सूखा, श्वशुर → ससुर)।
4. 'य' → 'ज' नियम
तत्सम का 'य' वर्ण तद्भव में प्रायः 'ज' में परिवर्तित हो जाता है।
(उदा: युवा → जवान, योगी → जोगी, यम → जम, यज्ञोपवीत → जनेऊ)।
(उदा: युवा → जवान, योगी → जोगी, यम → जम, यज्ञोपवीत → जनेऊ)।
5. 'ऋ' (ृ) एवं रेफ ('र्') नियम
जिस शब्द में 'ऋ' की मात्रा अथवा ऊपर 'रेफ' (र्) लगा हो, वह शत-प्रतिशत तत्सम होता है।
(उदा: घृत → घी, नक्र → नाक, आम्र → आम, कर्पूर → कपूर)।
(उदा: घृत → घी, नक्र → नाक, आम्र → आम, कर्पूर → कपूर)।
6. चन्द्रबिन्दु (ँ) नियम
जिस शब्द में चन्द्रबिन्दु (अनुनासिक) लगा हो, वह सदैव तद्भव होता है।
(उदा: चन्द्र → चाँद, ग्राम → गाँव, दन्त → दाँत, गोधूम → गेहूँ)।
(उदा: चन्द्र → चाँद, ग्राम → गाँव, दन्त → दाँत, गोधूम → गेहूँ)।
DSSSB 150 PYQ: तत्सम एवं तद्भव शब्द ऑनलाइन अभ्यास टेस्ट
विगत वर्षों (2013-2024) के PRT, TGT, PGT, DASS Grade-II/IV, पटवारी और वार्डर परीक्षाओं के सभी प्रश्न
कुल प्रश्न
150
हल किए गए
0
सही उत्तर
0
गलत उत्तर
0
सटीकता (Accuracy)
0%
Tags
DSSSB Exam Preparation
DSSSB Hindi
DSSSB PRT
DSSSB PYQ
DSSSB TGT Hindi
Hindi Grammar Quiz
Hindi Vyakaran
Mock Test
Online Hindi Quiz
तत्सम तद्भव
.png)